नौकरी छोड़ देश सेवा को चुना इस पत्रकार ने 23 जून 2021 आज की बात (Today'strend)
23 जून 2021
आज की बात (Today'strend)
नमस्कार मित्रो आज की बात में हम आपसे एक ऐसी पत्रकार शख्सियत से मुलाकात कराने जा रहे जो भले ही आज हमारे बीच न हो, लेकिन देश और समाज के लिए उन्होंने अपनी रोजी-रोटी को छोड़ देश के लिए आंदोलन को अपनाया था। बात सन्
1921 में असहयोग आन्दोलन के दौरान की है। जब महात्मा गाँधी के सरकारी नौकरी छोड़ने के आह्वान पर स्कूल इंस्पेक्टर पद से मुंशी प्रेमचंद ने आज ही के दिन 23 जून को त्यागपत्र दे दिया था।
लेखन में पत्रकारिता और कहानी के मर्मज्ञ रहे मुंशी प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी जिले (उत्तर प्रदेश) के लमही गाँव में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम आनन्दी देवी तथा पिता का नाम मुंशी अजायबराय था। जो लमही में डाकमुंशी थे। उनका वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। मुंशी जी की आरम्भिक शिक्षा फ़ारसी में हुई। बताते हैं माता-पिता का साय उठने से उनका आरंभिक जीवन काफी संघर्षमय रहा था। पन्द्रह वर्ष के हुए तब उनका विवाह कर दिया गया था। उनके सोलह वर्ष की अवस्था में पिता का भी देहान्त हो गया। कम उम्र में कड़े अनुभव और सौतेली माँ के व्यवहार आदि ने उनके अंदर एक उत्कृष्ट लेखक को जन्म दे दिया। उनके लेखन में वह सच्चाई होती थी कि हर कोई कायल हो जाता था।
13 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने तिलिस्म-ए-होशरुबा पढ़ लिया और उर्दू सहित हिन्दी पर भी अच्छी पकड़ बनाली थी। 1906 में उनका दूसरा विवाह शिवरानी देवी से हुआ जो बाल-विधवा थीं। वे सुशिक्षित महिला थीं और उन्होंने भी कुछ कहानियाँ और प्रेमचंद घर में शीर्षक पुस्तक भी लिखी। मुंशी जी ने मैट्रिक के बाद एक स्थानीय विद्यालय में शिक्षक नियुक्त हो गए थे । साथ ही उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखते हुए 1910 में अंग्रेज़ी, दर्शन, फ़ारसी और इतिहास से इण्टर किया। जबकि 1919 में अंग्रेजी, फ़ारसी और
इतिहास बीए किया था। इसके बाद वह शिक्षा विभाग के इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त हुए। 1921 ई. में असहयोग आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी के सरकारी नौकरी छोड़ने के आह्वान पर स्कूल इंस्पेक्टर पद से 23 जून को त्यागपत्र दे दिया और लेखन को अपना व्यवसाय बनाया। मर्यादा, माधुरी आदि पत्रिकाओं में वे संपादक पद पर रहे। इसी दौरान उन्होंने प्रवासीलाल के साथ मिलकर सरस्वती प्रेस भी खरीदा तथा हंस और जागरण पत्र निकाला। फिल्म नगरी लेखन प्रेमचंद को रास नहीं आई। वे एक वर्ष का अनुबन्ध भी पूरा नहीं कर सके और दो महीने का वेतन छोड़कर बनारस लौट आए। उस वक्त उनका स्वास्थ्य निरन्तर
बिगड़ता गया और लम्बी बीमारी के बाद 8 अक्टूबर 1936 को लेखन और कहानी का ब्रहद समुद्र सिमट गया। मुंशी प्रेमचंद कहानी लेखन में एक अमिट स्तंभ खड़ा कर गये।
संजय दीक्षित
👇👇👇👇👇👇
23 June 2021
Aaj Ki Baat (Today'strend)
Hello friends, in today's talk, we are going to introduce you to a journalist personality who may not be with us today, but for the sake of the country and society, he had adopted the movement for the country, leaving his livelihood. talk about
In 1921, during the non-cooperation movement. When Munshi Premchand resigned from the post of school inspector on the call of Mahatma Gandhi to leave the government job, on this day, 23 June.
Munshi Premchand, who was a
penchant for journalism and story in writing, was born on 31 July 1880 in a monolithic family in Kelmahi village in Varanasi district (Uttar Pradesh). His mother's name was Anandi Devi and father's name was Munshi Ajaibarai. who was a postmaster in Lamhi. His real name was Dhanpat Rai Srivastava. Munshi ji's early education took place in
Persian. It is said that his early life was quite a struggle due to the rise of his parents. He was married when he was fifteen years old. At the age of sixteen, his father also died. The harsh experiences and stepmother's behavior at an early age gave birth to an excellent writer in him. There was that truth in his writings that everyone was convinced.
At the age of 13, he read 'Tilism-e-Hoshrubal' and had a good hold on Hindi including Urdu. In 1906, his second marriage took place to Shivrani Devi, who was a child-widow. She was a well educated woman and she also wrote some stories and a book titled Premchand Ghar Mein. Munshi ji was
appointed a teacher in a local school after matriculation. At the same time, while continuing his studies, he entered in 1910 with English, Philosophy, Persian and History. Whereas in 1919 he did BA in English, Persian and History. After this he was appointed as Inspector of Education Department. In 1921 AD, during the non-cooperation movement, Mahatma Gandhi resigned from the post of school inspector on 23 June on the call to quit the government job and made writing his profession. He was editor in magazines like Maryada, Madhuri etc. During this time he along with Pravasilal also bought Saraswati Press and took out
Hans and Jagran Patra. Premchand did not like the writing of the film city. He could not fulfill even one year's contract and returned to Banaras leaving two months' salary. At that time, his health continued to deteriorate and after a long illness, on 8 October 1936, the vast ocean of writing and story was reduced. Munshi Premchand erected an indelible pillar in story writing.
Sanjay Dixit
Comments
Post a Comment